देवप्रयाग में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 29 मार्च 2026। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी, नेखरी द्वारा पवित्र संगम स्थल देवप्रयाग में स्वच्छता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जहां अलकनंदा नदी और भागीरथी नदी का संगम होता है, उस स्थल पर छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी एवं एनएसएस के नोडल अधिकारी सहित अंग्रेजी विभाग से डॉ. वर्षा वर्मा, इतिहास विभाग से गौनियाल जी, कार्यालय स्टाफ से अखिलेश एवं पुंडीर जी की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सफाई अभियान में भाग लेते हुए घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया। कार्यक्रम के उपरांत देवप्रयाग नगर में एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें “स्वच्छ गंगा–स्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!