गोल्डन कार्ड की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु 17 मार्च को धरना प्रदर्शन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। गोल्डन कार्ड योजना की लंबित मांगों का समाधान न होने से खफा सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने 17 मार्च को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

संगठन कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि नरेंद्रनगर-मुनिकीरेती क्षेत्र से 200 सदस्यों को धरने में भाग लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

बैठक का संचालन करते हुए भगवती प्रसाद उनियाल ने कहा कि गोल्डन कार्ड की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने बताया कि धरना पूर्वाह्न 11 बजे राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण परिसर में प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित होगा। इसमें विगत छह माह से बिलों का भुगतान न होना, चिह्नित अस्पतालों में पेंशनर्स को भर्ती करने में आनाकानी, बिल भुगतान की सरल प्रक्रिया आदि पांच सूत्रीय मांगें शामिल हैं।

बैठक में शिवदयाल उनियाल, हृदयराम सेमवाल, गुरु प्रसाद विजल्वाण, देवेंद्र जोशी, उमा ड्यूंडी, कुसुम विजल्वाण, लक्ष्मी विष्ट, खुशहाल सिंह, जयपाल सिंह, गोपाल दत्त, भाष्करानंद, धन सिंह रांगड़, दिगंबर वेदवाल, सूरत सिंह रावत, बलवीर पंवार सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!