Ad image

चारधाम यात्रा: स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर तैयारियां जोरों पर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

हाई एल्टीटयूड चुनौतियों से निपटने को डॉक्टरों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण- डीजी हेल्थ

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 19 अप्रैल से शुरू होने वाली यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने इस बार व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्गों, पड़ावों और ट्रांजिट कैंपों में लगभग 1350 डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों की तैनाती की जा रही है, जो 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगे।
यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित की जाएंगी, जहां प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मिल सकेंगी। साथ ही प्रमुख प्रवेश बिंदुओं पर स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि यात्रियों की फिटनेस सुनिश्चित हो सके।
सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ डॉक्टर भी इस यात्रा में अपनी सेवाएं देंगे। इसके अलावा, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली समस्याओं—जैसे सांस लेने में दिक्कत, थकान, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी दिक्कतों—से निपटने के लिए डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इन तैयारियों के जरिए देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!