गौवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें गौशालाओं की व्यवस्थाओं और निराश्रित गोवंश की स्थिति, एवं गौशाला संचालक स्वामियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।

गौशालाओं निर्माण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके शर्मा को तत्काल संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के साथ समन्वय बनाते हुए निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने ,साथ ही गौशाला संचालकों को बकाया अंशदान की धनराशि का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा जो भी नई गोशालाओं का संचालन कराया जाना है उनका पेपर वर्क समय पर करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!