उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

डीएम ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का किया निरीक्षण

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल: 13 मार्च, 2026। गुरुवार को थौलधार भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र छाम का स्थलीय निरीक्षण किया तथा सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
.इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा द्वारा प्रक्षेत्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी ।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रीडर पक्षियों के रख-रखाव, अंडा उत्पादन, फीड प्रबंधन, स्वच्छता व्यवस्था एवं हैचरी से संबंधित कार्यों तथा प्रक्षेत्र में चूजा उत्पादन की प्रक्रिया तथा जनपद में कम दाम में विगत दो माह में चूज़े पात्र लाभार्थियों को वितरण किए जाने सम्बन्धी जानकारी ली ।

जिलाधिकारी ने प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं का, साफ-सफाई, जैव-सुरक्षा तथा पक्षियों के बेहतर प्रबंधन रखने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, मुलायम सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवरारी, खंड विकास अधिकारी स्नेह नेगी, जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बीके तोमर, डॉ साक्षी बिजल्वाण, डॉ संगीता, ज्येष्ठ प्रसार अधिकारी पंकज बडोनी आदि उपस्थित रहे ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!