उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

एग्रीस्टैक और नक्शा प्रोजेक्ट की प्रगति पर डीएम की सख्ती, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 मार्च 2026। जनपद में संचालित एग्रीस्टैक योजना एवं नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि निवेशों के डेटा संकलन एवं नक्शा प्रोजेक्ट के विभिन्न घटकों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान नगर निकाय नरेन्द्रनगर क्षेत्र में नक्शा प्रोजेक्ट के कार्यों की प्रगति, अंश निर्धारण, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा फार्मर रजिस्ट्री जैसे अहम बिंदुओं पर विभागवार स्थिति जानी गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और तय समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए।
बैठक में जानकारी दी गई कि कीर्तिनगर एवं गजा तहसीलों द्वारा संबंधित कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जबकि देवप्रयाग तहसील लक्ष्य प्राप्ति के करीब है। अन्य तहसीलों को कार्य में तेजी लाते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा एवं तहसीलदार धीरज राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एग्रीस्टैक एवं नक्शा प्रोजेक्ट किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं, जिनकी सफल क्रियान्विति से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!