Ad image

टिहरी के उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को मिला सम्मान, शशांक राणा और अतुल राणा को 10-10 हजार रुपये के चेक भेंट

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला फुटबॉल संघ टिहरी ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उभरते फुटबॉल कोच शशांक राणा और अतुल राणा को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र राणा ने दोनों खिलाड़ियों को संघ की ओर से 10-10 हजार रुपये के प्रोत्साहन चेक भेंट किए।
देवेंद्र राणा ने बताया कि शशांक राणा और अतुल राणा लंबे समय से फुटबॉल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं और कई अवसरों पर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियों ने न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि असम में आयोजित एआईएफएफ सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में दोनों खिलाड़ियों ने उत्तराखंड टीम के कोच के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में योगदान दिया। इसके अलावा वर्ष 2024 में केरल ब्लास्टर्स की जीवी राजा फुटबॉल अकादमी में कार्य करते हुए दोनों ने अपनी कोचिंग क्षमता का भी परिचय दिया। उनके मार्गदर्शन में टीम ने प्रतिष्ठित सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जिला फुटबॉल संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। संघ भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!