उत्तराखंडविविध न्यूज़

गणित विभागीय परिषद का गठन, विद्यार्थियों को मिलेंगे नए अवसर

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर स्थित गणित विभाग में 13 मार्च 2026 को गणित विभागीय परिषद (Mathematics Association) का गठन किया गया। परिषद का उद्देश्य विभाग में शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रमीय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा विद्यार्थियों को रचनात्मक और अकादमिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।
परिषद में कु. अम्बिका (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर) को अध्यक्ष, कु. ऋतिका ममगाईं (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) को उपाध्यक्ष, वैभव कंडवाल (बीएससी षष्ठ सेमेस्टर) को सचिव, आयुष सिंह नेगी (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) को सह-सचिव तथा कु. तनुश्री (बीएससी द्वितीय सेमेस्टर) को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
कक्षा प्रतिनिधियों में गौरव सिंह, उमा, प्राची, श्रेया मल्ल और आरुष तिल्सवाल को जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता तोमर ने कहा कि परिषद के माध्यम से सेमिनार, कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी और विभिन्न गणितीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और अकादमिक उत्साह का विकास होगा। प्रो. दीपा शर्मा, डॉ. गौरव वार्ष्णेय और डॉ. पवन जोशी ने भी परिषद के गठन का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!