नई टिहरी में गैस सिलेंडर की किल्लत को देखते एडवोकेट सिविल सोसाइटी ने DM को सौंपा ज्ञापन

टिहरी गढ़वाल, 17 मार्च 2026। नई टिहरी में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आमजन को परेशान कर दिया है। एडवोकेट सिविल सोसाइटी और राज्य आंदोलनकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की जोरदार मांग की।
अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी से सिलेंडर आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहे। प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा करता है, लेकिन जमीनी हकीकत उलट है। गोदाम पर सिलेंडर आते ही भीड़ उमड़ पड़ती है और वे उसी दिन समाप्त हो जाते हैं। इससे वृद्ध और अशक्त लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। भट्ट ने कहा, “गोदाम के बाहर लगने वाली लंबी कतारें सड़क जाम का कारण बन रही हैं, जिससे यातायात ठप हो जाता है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।”
📌 प्रमुख मांगें:
शहर के मोहल्लों व सेक्टरों में रोस्टर के आधार पर गैस वितरण वाहन भेजे जाएं, गोदाम से सीधा वितरण बंद कर मोहल्ला-स्तर पर व्यवस्था लागू हो, दैनिक रोस्टर व उपलब्धता की जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाए।
ज्ञापन देने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट, महासचिव किशन सिंह रावत, अधिवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, अधिवक्ता, अधिवक्ता लाखी राम नौटियाल, अधिवक्ता संजय कुमार घिल्डियाल, अधिवक्ता आनन्द सिंह बेलवाल, अधिवक्ता जयप्रकाश पांडे, अधिवक्ता आर एस सजवान, आदि मौजूद रहे।



