Ad image

कैम्पटी पुलिस ने 5 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 मार्च। टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैम्पटी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 8 मार्च 2026 को नैनबाग स्थित अगलाड पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। उसके बैग से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमित (34) पुत्र श्याम लाल, निवासी ग्राम चामासारी, थाना थत्यूड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी टीम में हेड कांस्टेबल ह्रदय नेगी और कांस्टेबल मोहन सिंह शामिल रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!