देर रात बारिश में कीर्तिनगर पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू, दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सकुशल निकाला

टिहरी गढ़वाल। जनपद के कीर्तिनगर क्षेत्र में देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक की जान बचा ली।
मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से थाना कीर्तिनगर पुलिस को सूचना मिली कि लछमोली क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और चालक वाहन के अंदर फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के बावजूद तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) भी दिया गया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम जोत सिंह कोली (51 वर्ष) पुत्र बचन सिंह, निवासी ग्राम चाका डोभ थाना हिन्डोलाखाल बताया। वह मारुति ईको वाहन संख्या UK07TB5392 चला रहा था। चालक के अनुसार वाहन चलाते समय हल्की नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे फंस गया था।
बाद में स्थानीय स्तर पर JCB मशीन मंगवाकर पुलिस की निगरानी में वाहन को सुरक्षित सड़क पर निकाला गया।
देर रात बारिश के बीच चलाए गए इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से चालक की जान बच गई। चालक ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
रेस्क्यू टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उपनिरीक्षक आशीष रावत, कांस्टेबल रविन्द्र पंवार, होमगार्ड ज्ञान सिंह और होमगार्ड आशुदत्त।
✅ टिहरी पुलिस – सदैव आपकी सेवा में तत्पर। 🚔



