Ad image

राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिन्दी विभाग द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिन्दी विभाग द्वारा विभागीय परिषद के अंतर्गत एक साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में हिन्दी साहित्य के प्रति रुचि, जागरूकता तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं कु० उर्मिला, कु० मीनाक्षी विपिन, आयुषी एवं निधि ने हिन्दी के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं तथा हिन्दी साहित्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भावपूर्ण कविता वाचन भी किया गया, जिसने कार्यक्रम को साहित्यिक रंग प्रदान किया।
विद्यार्थियों ने हिन्दी साहित्य की समृद्ध परंपरा को स्मरण करते हुए महान कवियों की रचनाओं के माध्यम से उनके विचारों और भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। ऐसे साहित्यिक आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कार्यालय कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!