राज्य आंदोलनकारी संगठन की बैठक सम्पन्न : 5 अप्रैल को जिला सम्मेलन कराने का निर्णय

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 15 मार्च। रविवार को उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को राज्य आंदोलनकारी मंच का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के लिए प्रस्तावित स्थान सामुदायिक मिलन केंद्र, बौराड़ी रखा गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद भर के सभी राज्य आंदोलनकारियों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया।
इसके अलावा बैठक में निर्माणाधीन शहीद स्मारक तथा पूर्व की बैठकों में विचाराधीन अन्य मुद्दों को लेकर मंच के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया, ताकि इन विषयों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में राज्य आंदोलनकारियों ने इस बात पर भी गहरा रोष व्यक्त किया कि सरकार द्वारा बढ़ी हुई पेंशन की घोषणा का शासनादेश जारी होने के बावजूद भी आंदोलनकारियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जल्द समाधान की मांग की गई।
बैठक में देवेंद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली, राकेश राणा, उत्तम तोमर, श्रीपाल चौहान सहित अन्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!