Ad image

पौड़ी नौगांव मल्ला में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 24 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी 05 मार्च 2026 । जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत नौगांव मल्ला में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 24 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

आयोजित शिविर में 122 लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने की। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर समाधान कराया। साथ ही बाकी शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, जिला पंचायत सदस्य बच्चन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान नौगांव मल्ला विकास चौधरी, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई एस. के. ममगाईं, कानूनगो सत्यपाल चौहान, एडीओ पंचायत दिनेश रावत, जनप्रतिनिधि विनोद डबराल, गब्बर सिंह असवाल, दिनेश रावत सहित अन्य अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!