Ad image

फर्जी आरबीआई अधिकारी बनकर नाइजीरियन ने की 27 लाख रु की ठगी, महिला समेत गिरफ्तार

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

10 नवंबर 2021 को एक एनजीओ संचालक ने घनसाली थाने मेें दर्ज कराई थी रिपोर्ट

टिहरी गढ़वाल।  फर्जी आरबीआई अधिकारी बनकर यहां लोगों के साथ धोखा धड़ी करने वाले नाइजीरियन तथा उसकी महिला दोस्त को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विगत 10 नवंबर 2021 को एक एनजीओ संचालक ने घनसाली थाने मेें उक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बता दें कि आज टिहरी पुलिस ने एक नाइजीरियन पर्यटक को लाखों रुपये की ठगी मामले के आरोप में गिरफ्तार किया है। पर्यटक ने अपनी गिरोह की सदस्य नागालैंड निवासी एक महिला के साथ घनसाली निवासी लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल से 27 लाख रुपये की ठगी की है। उसने ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए करीब 1 करोड़ 12 लाख पचास हजार की आर्थिक सहायता का लालच देकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया था।

एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की ठगी मामले में घनसाली थाना पुलिस में 10 नवंबर 2021 को एनजीओ संचालक लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया था कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर से अलग-अलग नंबरों से फोन कर स्वयं को आरबीआई का अधिकारी बताकर उनकी यूनाइटेड नेशन ऑफ डेवलपमेंट संस्था को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए (1.5 लाख डॉलर) करीब 1 करोड़ 12 लाख पचास हजार रुपये की मदद देना चाहते हैं। कहा था कि इस धनराशि का टैक्स जमा करने के लिए 27 लाख 28 हजार 500 रुपये जमा कराने होंगे। उनके झांसे में आकर एनजीओ संचालक ने 26 से 30 अक्तूबर 2021 तक उनके खाते में धनराशि हस्तांतरित कर दी।

पीड़ित से  जब फिर से धनराशि की मांग की गई तो उसे खुद के साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ और पुलिस को शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी, धोखाधड़ी, साइबर क्राइम समेत कई धाराओं में मुकदमा कर जांच शुरू की। 

पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर और बैंक खाते की पड़ताल कर दिल्ली, नोएडा में एटीएम निकासी की सीसीटीवी फुटेज में उनकी पहचान की। 

आज बृहस्पतिवार 22 सितंबर को आरोपी नाइजीरियन इरिभोगे जेरोम विक्टर (42) निवासी बेनिन सिटी नाइजीरिया और आरोपी महिला ल्यांग पिखुमला चांग (35) निवासी मकान नंबर बी/92 ओमिक्रॉन गौतमबुद्ध नगर यूपी स्थायी पता चुमुकेटिमा दीमापुर नागालैंड को ओमिक्रॉन सिटी ग्रेटर नोएडा यूपी से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस टीम में निरीक्षक नदीम अतहर, उप निरीक्षक ओमकांत भूषण, सुखपाल सिंह, कमल कुमार और एसआई लखपत सिंह बुटोला के साथ ही अजयवीर सिंह, राहुल सरग्वाण, सतेंद्र सिंह, अरविंद रावत, महेश और सुखमीत कौर आदि शामिल रहे। एसएसपी ने टीम को इनाम देने की घोषणा की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!