नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में बाधक होती है

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने सोमवार को नई टिेहरी सुरसिंह धार स्थित नर्सिंग कॉलेज में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित के साथ किया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की छात्र -छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं ।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले यह नहीं सोचना चाहिए कि हम उसे कर सकते हैं या नहीं। नकारात्मक सोच व्यक्ति के विकास में बाधक होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने, कार्य से प्रेम करने तथा उसे सम्मान देने की प्रेरणा देने की बात कहीं। इसके उपरांत उन्होनें आयोजित कार्यक्रम के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक, प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओ द्वारा सजायी गयी रंगोली, पेटिंग व लैब का भी अवलोकन किया ।

इस अवसर पर नरसिंग कॉलेज के अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं विभिन्न छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!