जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल : उत्तरकाशी में 23–25 मार्च तक होंगे भव्य कार्यक्रम

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी । 20 मार्च 2026 । राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी में 23 से 25 मार्च तक “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” थीम पर आधारित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने शुक्रवार सायं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम को आकर्षक और जनोन्मुखी बनाया जाए। सरकार की विगत चार वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि लोग योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और जानकारी प्राप्त कर सकें।
उन्होंने निर्देश दिए कि 23 मार्च को देहरादून में आयोजित मुख्य कार्यक्रम, जिसमें मुख्यमंत्री अपराह्न 12:30 बजे जनता को संबोधित करेंगे, उसका जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम से जुड़ सकें।
कार्यक्रमों को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं, मैराथन दौड़ और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
सीडीओ ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का समयबद्ध और प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस. रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!