उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

कुंभ 2027 की तैयारी: पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के लिए बेहतर आवास पर जोर

Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार में श्रद्धालुओं के साथ-साथ ड्यूटी पर आने वाले पुलिस व अग्निशमन कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
रोशनाबाद पुलिस लाइन में महिला पुलिसकर्मियों के लिए 100 बेड की आधुनिक बैरक का निर्माण जारी है, जबकि 300 बेड की एक बड़ी बैरक का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही अग्निशमन कर्मियों के लिए भी अलग बैरकों के निर्माण की योजना बनाई गई है।
अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने अधिकारियों के साथ बैरागी कैंप व मायापुर क्षेत्र में संभावित स्थलों का निरीक्षण कर भूमि, पहुंच मार्ग और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया। रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य समय से पूरा हो सके।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!