अपराधउत्तराखंडपुलिस प्रशासनविविध न्यूज़
टिहरी में परिवहन विभाग ने 27 वाहनों के किए चालान, 7 वाहन सीज़

टिहरी गढ़वाल 10 मार्च 2026। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने सोमवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना टैक्स, बिना फिटनेस, ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 07 वाहनों को सीज़ किया गया।
एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस प्रवर्तन अभियान में नरेंद्र मियाँ, अनंत राम, अर्जुन, नवीन, विपिन, रोहन और मोनिका भी मौजूद रहे।



