Ad image

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की मासिक बैठक, महिलाओं से जुड़े अपराधों पर विशेष निगरानी के निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 अप्रैल 2026। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में राजस्व विभाग की मासिक स्टाफ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की कानून-व्यवस्था, राजस्व कार्यों तथा विभिन्न आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। अभियोजन एवं पुलिस को आपसी समन्वय के साथ विभिन्न प्रकार के वादों का शीघ्र निस्तारण करने, अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी चलाने तथा शस्त्र अधिनियम, आबकारी और कोटपा अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की जानकारी प्रस्तुत की। साथ ही पॉक्सो अधिनियम के तहत बढ़ते मामलों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में शस्त्र अधिनियम के एक प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। एनडीपीएस अधिनियम, आबकारी से संबंधित मामलों तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित कर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण तथा जनता से जुड़े मामलों में पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे सहित विभिन्न परगनों के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!