चारधाम यात्रा में टिहरी पुलिस की तत्परता, विदेशी महिला का खोया मोबाइल किया बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान टिहरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विदेशी महिला यात्री का खोया मोबाइल फोन बरामद कर उसे सुरक्षित लौटा दिया।

इंग्लैंड निवासी महिला यात्री ऋषिकेश से बुलेट मोटरसाइकिल से गंगोत्री धाम जा रही थीं, तभी प्लास्डा चौकी क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नरेंद्र नगर के पास उनका आईफोन 17 प्रो रास्ते में गिर गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्लास्डा पुलिस ने खोजबीन कर मोबाइल बरामद कर लिया और शिनाख्त के बाद यात्री को सौंप दिया। मोबाइल मिलने पर महिला यात्री ने टिहरी पुलिस की तत्परता व ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!