किसानों पर दोहरी मार: बारिश से बेघर, ओलावृष्टि से फसल बर्बाद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रतापनगर प्रखंड के कई गांवों में 8 सितंबर की शाम ओलावृष्टि से खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इससे पहले लगातार चार माह की बारिश से ग्रामीण बेघर और खेत-खलिहान तबाह हो चुके हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश राणा ने प्रभावित क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान अब पूरी तरह हताश और निराश हैं। उन्होंने प्रशासन से राजस्व टीम भेजकर मौके का निरीक्षण करने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

प्रभावित गांवों में दीनगांव, घड़ियालगांव, मुखेम, पोखरी, रेका, मेहरगांव, मस्ताड़ी, किमखेत और बेजाभागी शामिल हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!