नई दिल्ली/टिहरी गढ़वाल। Kendriya Vidyalaya Sangathan ने टिहरी गढ़वाल जिले के Madan Negi में नए केंद्रीय विद्यालय को संचालित करने की औपचारिक स्वीकृति जारी कर दी है। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कार्यात्मक हो जाएगा।

कार्यालय आदेश में बताया गया है कि दिसंबर 2024 में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी भी शामिल है। संबंधित प्रायोजक प्राधिकरण द्वारा भूमि हस्तांतरण और अस्थायी भवन की व्यवस्था उपयुक्त पाए जाने के बाद विद्यालय शुरू करने की मंजूरी प्रदान की गई है।
विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक में एक-एक सेक्शन) किया जाएगा। बाद में स्वीकृति और आवश्यकता के अनुसार कक्षाओं का विस्तार किया जाएगा।
केंद्रीय विद्यालय मदन नेगी का अस्थायी संचालन ग्राम जलवाल गांव मल्ला, पोस्ट ऑफिस मदन नेगी, पट्टी धारमंडल उप तहसील मदन नेगी, जिला टिहरी गढ़वाल (पिन कोड-249127) में किया जाएगा।
आदेश में यह भी कहा गया है कि भूमि एवं अस्थायी भवन से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया 30 दिनों के भीतर शुरू कर दी जाएगी।



