श्रीनगर गढ़वाल, 6 अप्रैल। देवभूमि उत्तराखंड के श्रीनगर में सडाना परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे पंडाल में भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच भक्तों ने जन्मोत्सव का आनंद लिया।
इस पावन अवसर पर हिन्दू धर्म गुरु, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज कथा स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन से पंडाल में भक्तिमय वातावरण और अधिक प्रबल हो गया। सडाना परिवार और आयोजकों ने स्वामी जी का पारंपरिक रीति-रिवाजों, पुष्पमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपने प्रवचन में स्वामी रसिक महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मन की शुद्धि होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। साथ ही उन्होंने समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में स्वामी जी ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए धर्म, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल और अधिक प्रबल हो गया। इस अवसर पर आशीष सडाना, दर्शन भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, जिला उपाध्यक्ष गणेश भट्ट, साध्वी मां देवेश्वरी, श्रीमती रजनी चंदोला, करण नेगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: स्वामी रसिक महाराज ने दिया धर्म और एकता का संदेश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



