Ad image

एचसीसी कम्पनी में श्रमिकों का शोषण: कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में धरना, ज्ञापन सौंपा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3सितंबर 2024 : एचसीसी कम्पनी में ठेकेदारों के अधीन काम कर रहे 270 से अधिक श्रमिकों ने सोमवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने कम्पनी पर आर्थिक, मानसिक, और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से उन्हें बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला, ईपीएफ और अन्य भत्ते भी बकाया हैं। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें बिना किसी नोटिस के नौकरी से निकाला जा रहा है और कम्पनी द्वारा उन्हें धमकाया भी जा रहा है।

धरने के बाद श्रमिकों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि इस शोषण की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

कुलदीप पंवार ने चेतावनी दी कि अगर श्रमिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!