समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं से हर नागरिक को जोड़ने के निर्देश, जिलाधिकारी ने दिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 जून 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने कहा कि समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, शादी अनुदान योजना, नंदा गौरा योजना जैसी जनहितकारी योजनाएं वर्तमान में प्रभावी रूप से संचालित हैं, और इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल को निर्देशित किया कि जनपद के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इन योजनाओं की जानकारी एवं लाभ से परिपूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड के न्याय पंचायत स्तर पर रोस्टर के अनुसार विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे योजना के लक्ष्यों की पूर्ति में सक्रिय भूमिका निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़कर जिले को सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मॉडल बनाया जाए।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!