चारधाम यात्रा: कीर्तिनगर में रोके गए श्रद्धालु वाहन, सुबह 4 बजे के बाद मिली आगे बढ़ने की अनुमति

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 जून। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कीर्तिनगर क्षेत्र में रात्रिकालीन यातायात प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू किया। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर पंकज भट्ट ने सोमवार रात व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों को रात्रि में कीर्तिनगर क्षेत्र में सुरक्षित रूप से रोका गया तथा प्रातः 4 बजे के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। प्रशासन ने यात्रियों से रात में यात्रा से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा थकान या नींद महसूस होने पर सुरक्षित स्थान पर विश्राम करने की अपील की।
प्रशासन ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना सभी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!