विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद का गठन किया गया जिसमें सानिया रानी अध्यक्ष, ईशान कुमार उपाध्यक्ष, समीक्षा सचिव, स्वाति चौहान कोषाध्यक्ष, सृष्टि रमोला सह सचिव, चुने गए साथ ही कक्षा प्रतिनिधि में सपना वर्मा विदुषी गुसाई रितु कुमारी सृष्टि निकिता पंत साक्षी मौसम सारिका सैनी शिवानी विनय सिंह प्रत्येक सेमेस्टर से एक छात्र एवं एक छात्रा को विभागीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया I

इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पांजलि आर्य ने सभी को बधाई देते हुए कहा की अर्थशास्त्र की विभागीय परिषद का गठन किए जाने का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में शिक्षण के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों का विकास करना है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके ।

विभागीय परिषद के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक डॉ. अशोक कुमार मैन्दोला ने बताया कि विभागीय परिषद के अंतर्गत विकसित भारत @2047 विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता, पर्यावरण और सतत आर्थिक विकास पर पोस्टर प्रतियोगिता, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा I जिसमें सफल प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के जोशी एवं विश्वविद्यालय परिसर के प्राचार्य प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया जाएगा मंच का संचालन डॉ अलका द्वारा किया गया

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!