टिहरी गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में जगह जगह हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जाखनीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत चाह गाडोलिया स्थित चाह गांव के हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन-यज्ञ में आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
जन्मोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दिनेश धनाई ने कहा कि बजरंगबली हम सभी के आराध्य हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी ने सेवा, समर्पण और निष्ठा के बल पर संसार में सर्वोच्च सेवक का स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हनुमान जी के आदर्शों को अपनाकर समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास करें।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, जाखनीधार प्रमुख राजेश नौटियाल, चंबा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवान, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रतन सिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य शकुंतला पंवार, ग्राम प्रधान चाह गाडोलिया विनोद गुसाईं, ग्राम प्रधान गेवली सरिता देवी, ग्राम प्रधान कंडियाल गांव भगवती प्रसाद कोठियाल, ग्राम प्रधान भटकंडा प्रदीप भट्ट सहित धर्म सिंह गुनसोला, महाजन पंवार, टी.टी. राणा, न्यू टिहरी प्रेस क्लब महामंत्री विजय गुसाईं, कैलाश राणा, मनोज राणा, रामपाल नेगी, उत्तम नेगी और सोबन सिंह राणा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जनपद में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



