स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीदेव सुमन उप-जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर का किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने श्रीदेव सुमन उप-जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा वितरण, ओपीडी सेवाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने वार्ड, इमरजेंसी, लैब और प्रसूति कक्ष का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने पर विशेष जोर दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!