टिहरी गढ़वाल। जनपद के भिंगार्की गांव (पो० आगराखाल) में 29 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। कथा का वाचन परम पूज्य सद्गुरु ब्रह्म ऋषि राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेशाचार्य महाराज के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
इस आध्यात्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। साथ ही, जो श्रद्धालु स्थल पर उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे यूट्यूब के माध्यम से भी कथा का लाभ ले रहे हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से ऑनलाइन जुड़कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
कथा का प्रसारण “हर हर गंगे डॉ. दुर्गेश आचार्य” चैनल पर किया जा रहा है, जहां प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से भी श्रद्धालु कथा का श्रवण कर सकते हैं। आयोजकों ने सभी से चैनल को सर्च कर सब्सक्राइब करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती गुड्डी देवी (धर्मपत्नी स्व. हुकम सिंह रावत), रवि सिंह रावत एवं श्रीमती कृष्णा देवी, बॉबी सिंह रावत एवं श्रीमती प्राची देवी, तथा श्रीमती बबीता भण्डारी एवं श्री शरद सिंह भण्डारी हैं।
भिंगार्की गांव में श्रीमद्भागवत कथा का लाइव प्रसारण, श्रद्धालुओं में उत्साह

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



