नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उद्घाटन पर जताया आभार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गणेशपुर (सहारनपुर) 14 अप्रैल । दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के भव्य उद्घाटन अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी द्वारा सहारनपुर के गणेशपुर में विशाल रोड शो तथा देहरादून में आयोजित भव्य जनसभा को संबोधित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल यात्रा समय में कमी आएगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर क्षेत्र में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना को साकार करने में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की विकासपरक सोच और योजनाओं की अहम भूमिका रही है। वहीं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इस अवसर पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज (अध्यक्ष, सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) ने प्रधानमंत्री एवं सरकार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कॉरिडोर क्षेत्र के समग्र विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

स्वामी रसिक महाराज ने आगे कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और विकास योजनाएं देश को तेजी से आगे बढ़ा रही हैं, जिससे भारत विश्व स्तर पर अपनी एक सशक्त पहचान बना रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!