वाणिज्य संकाय में क्विज, वाद-विवाद व गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून 29 अप्रैल 2026 । राजकीय महाविद्यालय नई टिहरी वाणिज्य संकाय में संकाय परिषद एवं कॉमर्स क्लब के तत्वावधान में क्विज, वाद-विवाद एवं गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग प्रभारी डॉ. विजय सिंह नेगी ने की।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्विज प्रतियोगिता में स्वाति अमोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महक द्वितीय एवं पूजा शाह तृतीय स्थान पर रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सेजल ने प्रथम स्थान हासिल किया, रेशम द्वितीय तथा मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गायन प्रतियोगिता में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. रजनी गुसाईं, डॉ. पी.सी. पैन्युली एवं डॉ. मीनाक्षी टम्टा शामिल रहीं। प्रतियोगिताओं में वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह नेगी, डॉ. मैत्रीय थपलियाल, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. ममता रावत सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य संकाय परिषद के संयोजक डॉ. सत्येंद्र ढौंडियाल ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं विभाग के समस्त प्राध्यापकों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!