गजा पॉलीटेक्निक में NDRF का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम, 156 प्रतिभागियों को दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से NDRF की टीम द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार, 29 अप्रैल 2026 को विकासखंड चंबा की तहसील गजा स्थित शहीद श्री विक्रम सिंह नेगी राजकीय पॉलीटेक्निक में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 156 कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान NDRF टीम ने आपदा से बचाव के उपाय, प्राथमिक उपचार, स्टेचर के इम्प्रोवाइजेशन के तरीके तथा खोज एवं बचाव कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेमो प्रस्तुत किया गया और उपस्थित अध्यापकों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष ने बताया कि 15वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट संतोष कुमार के दिशा-निर्देशन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में टिहरी जनपद में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक लगभग 13 स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 से 27 अप्रैल तक तहसील घनसाली में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में प्रशिक्षण जारी है। कार्यक्रम में 15वीं बटालियन NDRF के सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी देते हुए विभिन्न आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि आपदा से संबंधित छोटे-छोटे सुझाव भविष्य में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे। उन्होंने NDRF और DDMA टीम का आभार व्यक्त किया। वहीं संस्थान के प्रधानाचार्य विभूति ध्यानी ने कहा कि आपदाओं से बचाव और पूर्व तैयारी के प्रति जागरूकता आज की आवश्यकता है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!