दहेज हत्या मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना घनसाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

टिहरी गढ़वाल । पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय टिहरी गढ़वाल से जारी जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि को थाना घनसाली को स्वास्थ्य केंद्र पिलखी से सूचना मिली कि 22 वर्षीय महिला को उसके पति और ससुर मृत अवस्था में अस्पताल लाए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतका का विवाह एक वर्ष पूर्व होने के कारण नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई तहसीलदार घनसाली द्वारा संपादित की गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय टिहरी में कराया गया। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए और स्थल को सुरक्षित किया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी टिहरी द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 अप्रैल 2026 को मुकदमे में नामजद दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

टिहरी पुलिस – अपराध के विरुद्ध सख्त, न्याय के प्रति प्रतिबद्ध।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!