नई टिहरी में रामलीला की तैयारियां तेज: 19 अप्रैल को भव्य झांकी के साथ हनुमान ध्वज स्थापना

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । नवयुवक अभिनय श्री रामकृष्ण लीला समिति 1952, टिहरी द्वारा अगले माह आयोजित की जाने वाली आधुनिक, भव्य एवं दिव्य रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार 19 अप्रैल 2026 को भव्य झांकी के साथ हनुमान ध्वज स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 3:00 बजे हनुमान चौक, नई टिहरी से होगा, जहां से झांकी रामलीला मंच, बौराड़ी स्टेडियम तक पहुंचेगी। आयोजन समिति के अनुसार बौराड़ी स्टेडियम में विधिवत ध्वज स्थापना एवं पूजन के बाद शाम 7:00 बजे बसों की वापसी निर्धारित रूटों से की जाएगी ।

समिति द्वारा प्रतिभागियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो बसों का संचालन दोपहर 2:30 बजे से किया जाएगा।
बस संख्या 1 का रूट:
रामलीला मंच, बौराड़ी स्टेडियम – सेक्टर 5A – मोलधार कृष्ण चौक – के ब्लॉक – जे ब्लॉक – गौशाला – एफ ब्लॉक – केंद्रीय विद्यालय – हनुमान चौक, नई टिहरी।
बस संख्या 2 का रूट:
रामलीला मंच, बौराड़ी स्टेडियम – सेक्टर 7D – गणेश चौक – साईं चौक – ओपन मार्केट – मोलधार कृष्ण चौक – पोस्ट ऑफिस चौक – केंद्रीय विद्यालय – हनुमान चौक, नई टिहरी।
समिति ने बताया कि रामलीला मंचन के लिए पात्र चयन हेतु ऑडिशन एवं अभ्यास 20 अप्रैल 2026 से प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे रामलीला मंच, बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक कलाकारों से समय पर पहुंचकर प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक कलाकार अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल (मोनू) से 9412920362, 7895829362 तथा महासचिव अमित पंत से 8287391739 पर संपर्क कर सकते हैं।
समिति ने क्षेत्रीय जनता, युवाओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!