चमोली में बगोली के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत! दो घायल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़।

चमोली, 23 मई 2020। शनिवार को अपराह्न 12ः47 बजे कर्णप्रयाग-नारायणबगड मोटर मार्ग पर नारायणबगड़ जाते समय बगोली के निकट एक अल्टो-800 कार नंबर UK-11-1941  अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में 4 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि दो घायल हुए है। 

पुलिस, प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने सभी को घटना स्थल से रेस्क्यू किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन दुर्घटना में गैरोली निवासी लवली पुत्री विजय प्रसाद उम्र 16 वर्ष तथा रीना देवी पत्नि विजय प्रसाद उम्र 35 वर्ष की मृत्यु हुई है। जबकि विजय प्रसाद पुत्र महानंद उम्र 45 वर्ष तथा अनुराग पुत्र विजय प्रसाद उम्र 13 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हुए है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!