दूरस्थ क्षेत्रों के लिए ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल शुरू, घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 6 अप्रैल । जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को राहत देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल (www.sankalpsanwad.com⁠�) का शुभारंभ किया। इस व्यवस्था का संचालन 9 अप्रैल से शुरू होगा, जिसके माध्यम से लोग बिना जिला मुख्यालय आए सीधे प्रशासन से जुड़कर अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे।
नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक जिलाधिकारी संकल्प संवाद के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसी समयावधि में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी तथा गुरुवार को अपर जिलाधिकारी दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों से संवाद कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि पहल का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच दूरी कम करना, शिकायत निवारण को सरल बनाना तथा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।
इसके बाद जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह और अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!