गवर्नमेंट पेंशन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के चुनाव में बची सिंह रावत अध्यक्ष व बालम चौहान बने महामंत्री 

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून/हरिद्वार 4 जून 2023। डॉ वी के रतूडी। गवर्नमेंट पेंशन वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड की आम बैठक प्रदेश अध्यक्ष जे एस जैन प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक का संचालन महामंत्री बची सिंह रावत ने किया। बैठक में प्रदेश से बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए।

बैठक में गोल्डन कार्ड में मासिक कटौती 50 प्रतिशत करने , एम्स समेत तमाम अच्छे अस्पतालों में  इलाज की सुविधा देने आदि मुद्दों पर चर्चा हुई।

दूसरे सत्र में नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया । जिसमें संरक्षक पद- जेएस जैन, अध्यक्ष बची सिंह रावत, महामंत्री बालम चौहान, कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल, आडिटर गोरधन दास गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमायूं सी.बी. घिल्डियाल , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गढ़वाल सतीश शर्मा चुने गए।

Share This Article
error: Content is protected !!