देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ राजनेता एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है।
बता दें कि मेजर जनरल खंडूरी ने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद राजनीति में प्रवेश कर उन्होंने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को नई दिशा दी। उन्हें प्रदेश में “साफ-सुथरी राजनीति” और ईमानदार नेतृत्व के प्रतीक के रूप में जाना जाता था। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। अपनी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे।
उत्तराखंड के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव याद किए जाएंगे।ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिवार, समर्थकों और समस्त प्रदेशवासियों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय सेना के पूर्व मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
खंडूरी जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, अनुशासित जीवनशैली और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को नई दिशा देने का कार्य किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा।
इस दुःखद घड़ी में माननीय विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan जी, Manish Khanduri जी एवं समस्त शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
-डॉ. हरक सिंह रावत



