पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर स्वामी रसिक महाराज ने दी बधाई, बताया उत्तराखण्ड का गौरव

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

लखनऊ 18 मई। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को देश के सर्वोच्च द्वितीय नागरिक सम्मान “पद्मभूषण” से अलंकृत किए जाने पर नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, अध्यक्ष सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्थान एवं उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि पद्मभूषण सम्मान उनके समर्पण, ईमानदारी एवं राष्ट्रहित में किए गए कार्यों का सम्मान है।

स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि यह सम्मान न केवल श्री कोश्यारी जी के लिए बल्कि समस्त उत्तराखण्ड एवं देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने भगवान नृसिंह से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!