टिहरी गढ़वाल, 22 मई । पुलिस लाइन चंबा में आयोजित शुक्रवार की साप्ताहिक परेड में एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मैदान में उतरीं और जवानों व रिक्रूट आरक्षियों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व का संदेश दिया।परेड में ड्रिल, शस्त्र संचालन, सामरिक प्रशिक्षण और शारीरिक दक्षता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं।
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सजग रहने के लिए प्रेरित किया।परेड के बाद उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर भोजनालय, व्यायामशाला, परिवहन शाखा और प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, वाहनों की फिटनेस और प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।




