पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए कृषक भाई जल्द ईकेवाईसी करा लें- इं.पीके काला

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 19 फरवरी,2024। पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिले इसके लिए मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट के दिशा निर्देशन में कृषि विभाग तत्परता से काम कर रहा है। 

कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी इं पी.के. काला ने गढ़ निनाद से बातचीत के दौरान कहा कि जिन किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराई है वे 21 फरवरी तक ईकेवाईसी करा लें ताकि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ निर्बाध रुप से मिलता रहे।

उन्होंने बताया कि योजना में उन्हीं किसानों को पात्र माना जाएगा जिनके पास खेती योग्य भूमि हो, बैंक खाता आधार से लिंक हो तथा उनकी केवाईसी पूर्ण हो चुकी हो। ऐसे किसान जिनकी ईकेवाईसी लंबित हैं वे जल्द ही ईकेवाईसी करा लें ताकि उनको योजना का लाभ मिलता रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!