Ad image

जगदीशिला डोली के गजा पहुंचने पर भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

(डीपी उनियाल, गजा)
टिहरी गढ़वाल। बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली के गजा स्थित घंडियाल मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी की अगुवाई में डोली रात्रि विश्राम हेतु खलुण गांव निवासी शिक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान के आवास पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
सुबह घंडियाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने डोली के दर्शन किए। इस दौरान मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन नहीं बल्कि तीर्थाटन की भूमि के रूप में पहचान मिलनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड पर जोर देते हुए हिमालय पर बढ़ते संकट को चिंता का विषय बताया।
उन्होंने घंडियाल डांडा की जात्रा को प्रदेश और देशभर में निकालने की बात कही, ताकि लोगों को यहां के पौराणिक तीर्थ स्थलों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। डोली गजा से बादशाहीथौल, नई टिहरी और घनसाली के लिए रवाना हुई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!