Ad image

एडीएम ने की एसडीआरएफ एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Govind Pundir
4 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं पर सख्ती, एक सप्ताह में अनारंभ कार्य शुरू करने के निर्देश

  • जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर
  • खेती के मौसम को देखते हुए पेयजल व सिंचाई कार्यों में देरी न हो: एडीएम

टिहरी गढ़वाल। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसडीआरएफ/नॉन-एसडीआरएफ/एसडीएमएफ मदों से स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा बैठक आज अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में जनपद स्तर पर उक्त मदों के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं/कार्य की वर्तमान प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। स्वयं फील्ड में जाकर पूर्ण कार्यों का भौतिक सत्यापन करें।

समीक्षा के दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत घनसाली क्षेत्र में गुट्टू मोटर मार्ग तथा जाखणीधार में पीटी सड़क की प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जौनपुर क्षेत्र में कियारा मोटर मार्ग तथा चंबा क्षेत्र में चामनी मोटर मार्ग की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

खंड विकास अधिकारी, प्रतापनगर द्वारा मजाफ एवं तीनगढ़ में पेयजल लाइन मरम्मत तथा सिंचाई गूल की मरम्मत कार्यों की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने 57 अनारंभ कार्यों को एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या असंवेदनशीलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

जाखणीधार विकासखंड से धारकोट में प्राथमिक विद्यालय की दीवार मरम्मत का कार्य पूर्ण होना बताया गया, जबकि जौनपुर विकासखंड से नालाखाला क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया का कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। शेष योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी द्वारा कुल स्वीकृत 276 कार्यों में से 140 कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी गई। शेष कार्यों को अगले 10 दिनों के भीतर प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय खेती का है, अतः कहीं भी पेयजल या सिंचाई की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड टिहरी द्वारा 11 कार्यों के पूर्ण होने की जानकारी दी गई। बीडीओ नरेंद्रनगर द्वारा एक ग्राम पंचायत में पुलिया मरम्मत कार्य पूर्ण होने की सूचना दी गई, जबकि भिलंगना एवं थौलधार विकासखंडों से भी योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। थौलधार विकासखंड में 107 योजनाओं में कार्य पूर्ण होने तथा 67 योजनाओं में भौतिक रूप से कार्य पूर्ण होने के उपरांत निरीक्षण शेष होने की जानकारी दी गई, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने 10 दिनों के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान पेयजल निगम चंबा, लोक निर्माण विभाग, जल संस्थान सहित अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश कुमार, सभी खंड विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!