चमोली: 74.23 करोड़ की जिला योजना स्वीकृत, विकास व रोजगार पर जोर

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली। जनपद में प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी की अध्यक्षता में जिला योजना बैठक आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए 74.23 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दी गई।

बैठक में सड़क, पेयजल, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि व रोजगार आधारित योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। मंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाएं क्लस्टर आधारित तरीके से लागू हों, अधूरे कार्य जल्द पूरे किए जाएं और कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी व मत्स्य पालन को बढ़ावा देकर स्थानीय रोजगार सृजन किया जाए।

जिला योजना में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने पर खास फोकस रखा गया है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!