Ad image

महाविद्यालय थलीसैंण में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौडी 10 जुलाई 2023। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आज दिनांक 10.07.2023 से समर्थ पोर्टल के माध्यम से बी०ए० एवं बी०एससी० प्रथम सेमेस्टर में प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल के निर्देशन में वरियता क्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है। प्रवेशार्थियों को माइनर इलेक्टिव तथा वोकेशनल विषयों के सम्बन्ध में बताया गया ।

बी०ए० प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश संयोजक डॉ विकास प्रताप सिंह, सदस्य-डॉ मीनू बुटोला, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य तथा बी०एससी० प्रथम सेमेस्टर के संयोजक डॉ छाया सिंह, सदस्य–डॉ दुदुन मेहता, डॉ विक्रम रौतेला, डॉ विनोद कुमार द्वारा नयी शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में सभी प्रवेशार्थियों को विस्तार से समझाया गया तथा प्रवेश सम्बन्धी सभी आवश्यक दस्तावेज़ लाने हेतु निर्देशित किया गया ।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!