टिहरी गढ़वाल। नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में 20 मई से प्रस्तावित रामलीला कार्यक्रम को एक दिन पीछे कर दिया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन के बाद राज्य में घोषित शोक के चलते रामलीला समिति ने कार्यक्रम की तिथियों में बदलाव किया है।
रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब रामलीला का आयोजन 21 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा।
समिति सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति ने सभी कलाकारों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से नई तिथियों के अनुसार कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की गई है।
शोक व्यक्त करने वालों में रामलीला समिति के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, संयोजक श्री राकेश भूषण गोदियाल,संरक्षक श्री सतीश थपलियाल,श्री कमल सिंह महर, श्री महावीर उनियाल, श्री त्रिलोक चंद्र रमोला,कोषाध्यक्ष श्री सुनील बधानी,श्री सुनील उनियाल,श्री ऋषभ पंत, श्री तस्लीम बक्श, श्री सतीश कुमार श्री राजीव नेगी, श्री जनवीर राणा,सचिव श्री अमित पंत आदि उपस्थित थे।




