Ad image

खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF ने अंधेरे में चलाए गए रेस्क्यू अभियान से बचाया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। ऋषिकेश देवप्रयाग मार्ग पर महादेव चट्टी के पास देर रात्रि हुए एक सड़क हादसे में गहरी खाई में गिरे ट्रक चालक को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने साहसिक रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अंधेरे के बावजूद SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चालक की जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 मई 2026 को SDRF पोस्ट ब्यासी को पुलिस चौकी बचेलीखाल, थाना देवप्रयाग से सूचना मिली कि महादेव चट्टी से आगे डंपिंग जोन के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद टीम ने देखा कि ट्रक राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 120 से 125 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। दुर्घटना के समय वाहन में केवल चालक सवार था, जो गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई में फंसा हुआ था।
रात्रि के अंधेरे और दुर्गम क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF जवानों ने रोप रेस्क्यू तकनीक का प्रयोग करते हुए घायल चालक तक पहुंच बनाई। प्राथमिक उपचार देने के बाद टीम ने घायल को स्ट्रेचर और रस्सियों की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
इसके बाद घायल को जिला पुलिस के सुपुर्द कर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घायल चालक की पहचान अजय छेत्री पुत्र श्री राम सिंह, निवासी छिद्रवाला, देहरादून के रूप में हुई है।
SDRF की इस त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!