Ad image

जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक बार भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने की। इस दौरान अधिवक्ताओं और लिटिगेशन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सात नए अधिवक्ताओं — मदन मोहन पेटवाल, मयंक रावत, शुभम सजवान, तनुज प्रकाश चंद, शालिनी उनियाल, विदुषी राणा एवं स्वीटी पंवार — को जिला बार एसोसिएशन टिहरी की सदस्यता प्रदान की गई। सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें न्यायिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में नई टिहरी में कमर्शियल कोर्ट स्थापित किए जाने की मांग को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नए अधिवक्ताओं के लिए आवास व्यवस्था सुनिश्चित करने, दिव्यांग लिटिगेशन की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में रैंप निर्माण कराने तथा वाटर फिल्टर की मरम्मत जैसे जनहित और अधिवक्ता हित से जुड़े प्रस्ताव भी पारित किए गए।
बैठक का संचालन महासचिव चंद्रभान सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सहसचिव कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष पावना सहित प्रेम सिंह बंनगाए, हरपाल सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह डोटियाल, प्रेम सिंह बिष्ट, बीना राणा, मृदुला जैन, महालक्ष्मी डंगवाल, महेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह सजवान, विनय सेमवाल, महाबीर उनियाल, अरबिंद खरोला, राजेंद्र असवाल, केसर सिंह राणा, आनंद सिंह बेलवाल, शांति भट्ट, ज्योति भट्ट, जगजीत सिंह नेगी, सरोप सिंह जरदारी, नीरज कौशल, प्रवीन सिंह, राजपाल सिंह मियाँ, चंद्र सिंह गुसाईं, सोहन सिंह रावत, स्वराज्य सिंह पंवार, बेनी माधव शाह, अजय रावत, विक्रम सिंह राणा, उमेद सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी, संजय बहुगुणा, नरेश पैन्यूली, विक्रम सिंह नेगी, अरबिंद उनियाल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!